Thursday, August 21, 2025
HomeUncategorizedचित्र परिचयः संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रांगणों में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के दौरान...

चित्र परिचयः संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रांगणों में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के दौरान एक रंगोली का प्रदर्शन करतीं छात्राएं और छात्र। साथ में हैं विश्वविद्यालय की सीईओ डा. श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, डा. एकता कपूर, डा. डीएस तोमर

संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता
मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रांगणों में देशभक्ति से ओतप्रोत अनेक रंगोलियां बनाकर पूरे परिसर को सजा दिया। इस कार्यक्रम में अनेक छात्रों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए संस्कृति विश्वविद्यालय की सीईओ डा.श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई यह रंगोली प्रतियोगिता जहां विद्यार्थियों में उत्साह उत्पन्न करने वाली है वहीं उनके अंदर राष्ट्रीय भावना और अपने झंडे के प्रति लगाव बढ़ाने वाली है। विद्यार्थियों ने जिस तरह से आगे बढ़कर इस प्रतियोगिता में भाग लिया है वह देखते ही बनता है। देश के प्रति अपनी भावनाओं को रंगों से उकेरा है और पूरे विश्वविद्यालय में देशभक्ति का रंग बिखेरा है। वे सभी छात्र और छात्राएं बधाई के पात्र हैं जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
रंगोली प्रतियोगिता का संयोजकत्व डा. एकता कपूर ने किया। उन्होंने रंगोली की थीम बताकर विद्यार्थियों को अपने विचारों और सोच के अनुरू रंगोली बनाने के लिए प्रेरित किया। स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के डीन डा. डीएस तोमर ने बच्चों के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस मौके पर संस्कृति आयुर्वेद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के प्राचार्य डा. मोहनन सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अन्तर्गत राष्ट्रीय गौरव की भावना से जोड़ने का था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments