
-37वीं क्षेत्रीय जूडो एवं कुराश प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
-विद्यालय के छात्रों ने जीते 22 स्वर्ण, 12 रजत और एक कांस्य पदक
वृंदावन। परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा सरस्वती विद्या मन्दिर, शामली में आयोजित 37वीं क्षेत्रीय जूडो एवं कुराश प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए कुराश की ऑल ओवर चैम्पियनशिप पर विद्यालय ने कब्जा किया। इस प्रतियोगिता में कुल 36 खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता करते हुए 22 स्वर्ण, 12 रजत और एक कांस्य पदक प्राप्त किए।
विद्यालय के क्रीड़ा प्रमुख रविन्द्र सिंह ने बताया कि जूडो के अंडर-14 वर्ग में विपिन, प्रशांत पाण्डेय और शिवराज ने, अंडर-17 वर्ग में यशवर्धन और अंडर-19 वर्ग में आर्यन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जूडो में ही विभिन्न भार वर्गों में मोहित, आयुष, त्रिलोकीनाथ गौतम, कृष्णा गौतम, सुदेश, वरुण और ईशांत ने द्वितीय तथा गौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किए।
कुराश के अंडर-14 वर्ग में कृष्णा उपाध्याय, विवेक, तनुज, लक्ष्मण, देवराज, सचिन शर्मा तथा चेतन चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किए एवं इसी आयु वर्ग में लक्ष्मीकांत ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। कुराश के ही अंडर-17 वर्ग में कुश पांडे, विजय सिंह, नरेंद्र, अनुज, अवधेश तथा पुनीत ने प्रथम स्थान और हेमंत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुराश के अंडर-19 वर्ग में प्रांशु माहेश्वरी, ऋषभ, विनीत और सचिन सिंह राजावत ने प्रथम स्थान और अभिमन्यु व आदर्श ने द्वितीय स्थान पर रहकर स्वर्ण व रजत पदक प्राप्त किए।
जूडो के अंडर-14 वर्ग में प्रथम चैंपियनशिप और अंडर-19 वर्ग में द्वितीय चैंपियनशिप प्राप्त की तथा कुराश के तीनों आयु वर्गों में प्रथम चैंपियनशिप प्राप्त की साथ ही कुराश की ऑल ओवर चैंपियनशिप पर विद्यालय ने कब्जा जमाया। इस प्रकार 22 स्वर्ण, 12 रजत और एक कांस्य पदक सहित कुल 35 पदक प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया।
प्रभारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त कर्ता खिलाड़ी 23 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित अखिल भारतीय कुराश एवं जूडो प्रतियोगिताओं में पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।
छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष पद्मनाभ गोस्वामी, प्रबंधक शिवेन्द्र गौतम, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, प्रधानाचार्य विपिन कुमार शर्मा, उप प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा, लखन कुंतल, देवेन्द्र कुमार गौतम, ललित गौतम, अरूण दीक्षित, आभास अग्रवाल, महावीर सिंह आदि ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।