Saturday, October 11, 2025
HomeUncategorizedचित्र परिचय: संस्कृति विश्वविद्यालय के 9वें स्थापना दिवस समारोह का दीप जलाकर...

चित्र परिचय: संस्कृति विश्वविद्यालय के 9वें स्थापना दिवस समारोह का दीप जलाकर उद्घाटन करते मुख्य अतिथि प्रसिद्ध निर्माता, निर्देशक और कलाकार विवेक अग्निहोत्री साथ में हैं विश्वविद्यालय के कुल अधिपति डॉ सचिन गुप्ता प्रति कुलाधिपति राजेश गुप्ता, सीईओ डॉक्टर श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, कुलपति प्रोफेसर एबी चेट्टी, कैप्स के निदेशक डॉक्टर रजनीश त्यागी।

संस्कृति विवि इनोवेशन का जब: विवेक अग्निहोत्री

स्थापना दिवस समारोह

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के 9वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ करते हुए प्रसिद्ध निर्माता, निर्देशक और कलाकार मुख्य अतिथि विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि प्रगति एक आईडिया से होती है, दुनिया में ऐसा कोई नहीं है जिसके पास कोई आईडिया ना हो। यह सच है कि आइडिया को सार्थक करने वाले बहुत कम होते हैं।
उन्होंने कहा कि ईश्वर ने हम हम सभी को सोचने की शक्ति दी है। इसी शक्ति से हमारे सब के अंदर क्रिएटिविटी आती है। यह समझना कि सिर्फ डॉक्टर इंजीनियर और टेक्नीशियन ही क्रिएटिव हो सकते हैं जरूरी नहीं है। बहुत सारे लोग बल्कि हम सभी क्रिएटिविटी अपने अंदर छुपाए रखते हैं। हमको यह सोचना होगा कि हम सभी क्रिएटिव हैं। अब बात आती है कि हम अपने टैलेंट को एक्सप्रेस कैसे करें। तीसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि हम अपने टैलेंट को कैसे बनाए रखें, इसी का नाम होता है कमिटमेंट। यह भी सोचना चाहिए कि हमारे इस कमिटमेंट से हम समाज को क्या दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य करने के लिए हमारे अंदर हिम्मत होनी चाहिए बहुत सी बार ऐसा होता है कि हम असफल हो जाने पर या चुनौतियों का सामना करने पर हिम्मत हार जाते हैं जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए।
प्रसिद्ध निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि हमको भारत को इन्नोवेशन हब बनाने के बारे में सोचना चाहिए। यह एक ऐसा सपना है जो हम सभी भारतवासियों का होना चाहिए। हम अपने देश को इनोवेशन का कैपिटल बनाएं। आप सभी विद्यार्थियों के पास सुनहरा अवसर है कि आप एक ऐसे विश्वविद्यालय में पढ़ रहे हैं जो इनोवेशन पर बहुत काम कर रहा है उन्होंने कहा कि आप अपनी क्रिएटिविटी से खुद का ऐसा अंपायर खड़ा करें जिससे नौकरी देने वाले बन सकें। हमेशा सपना बड़ा देखना चाहिए मैं बहुत खुश हूं ऐसे विश्वविद्यालय में आकर जो कि इनोवेशन के क्षेत्र में बहुत बड़ा नाम कर रहा है। हमेशा मुस्कुराते रहने के संदेश के साथ उन्होंने अपनी बात को विराम दिया।
संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर सचिन गुप्ता ने इस मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा पेटेंट दाखिल करने के क्षेत्र में और स्टार्टअप शुरू करने के क्षेत्र में किस तरह से विश्वविद्यालय नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान विवेक अग्निहोत्री से बच्चों द्वारा किए गए सवालों पर बातचीत भी की। डॉ सचिन गुप्ता ने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री से बच्चों का सवाल करते हुए पूछा कि मैं स्टार कैसे बनूं , विवेक अग्निहोत्री ने जवाब देते हुए कहा कि स्टार तो सभी पैदा होते हैं। सच्चाई यह है कि आपको ही अपनी कहानी की स्क्रिप्ट लिखनी होती है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि सचिन जी आप तो खुद एक स्टार हैं और मैं आपको अपनी फिल्म में रोल देना चाहूंगा। एक अन्य सवाल पर फिल्म निर्देशक और कलाकार विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि हमारा बहुत सारा इतिहास हमको उल्टा सीधा पढ़ाया गया ऐसा बताया गया कि भारत रूढ़िवादी है जबकि भारत ऐसा नहीं है इसीलिए मैंने निश्चित किया कि भारत के इतिहास को जो सच है उसको दिखाया जाए विशेष कर उसे वर्ग को जिसे हम जैन जी कहते हैं। कश्मीर फाइल पर पूछे गए एक सवाल के उत्तर में का उन्होंने कहा कि इसकी स्क्रिप्ट चार साल तक रिसर्च कर तैयार की गई। यह एक बहुत परिश्रम का काम था और हम इसमें काफी हद तक सफल भी हुए। सिनेमा को सिर्फ इंटरटेनमेंट कहने की बात पर उन्होंने कहा कि सिनेमा सिर्फ ऐनटरटेनमेंट नहीं है यह सोशल मूवमेंट भी है।
उन्होंने कहा कि हर काम में मेहनत करनी पड़ती है तभी काम नजर आता है हिम्मत करोगे तो सफलता मिल जाएगी। लोग क्या सोचते हैं इस पर नहीं मैं क्या सोचता हूं वह लोगों को सोचने पर मजबूर कर दूं ,इस पर काम करता हूं ।
संस्कृति विवि के 9वें दीक्षांत समारोह के दौरान उनकी, द ब्लड रिपब्लिक ऑफ बंगाल, पुस्तक का भी विमोचन किया गया और उन्होंने अपनी इस पुस्तक की प्रतियां विद्यार्थियों को हस्ताक्षर कर वितरित की।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की परंपराओं के अनुसार मुख्य अतिथि विवेक अतिथि विवेक अग्निहोत्री द्वारा किए गए दीप प्रज्वलन से हुआ। उनके बाद संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉक्टर सचिन गुप्ता, प्रति कुलाधिपति राजेश गुप्ता, सीईओ डॉक्टर श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, कुलपति प्रो बीएम चेट्टी ने दीप प्रज्वलन किया। दीप प्रज्वलन के बाद संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉक्टर सचिन गुप्ता ने प्रसिद्ध निर्देशक और कलाकार विवेक अग्निहोत्री को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments