मथुरा। संस्कृति यूनिवर्सिटी के चांसलर सचिन गुप्ता 4 नवंबर को 48 वर्ष के पूरे होकर 49 वे वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। सचिन जी प्रतिवर्ष की भांति अबकी बार भी अपना जन्मदिन दिव्यांगों के साथ मनाएंगे। उनकी यह बात लीक से हटकर है।

सचिन जी कहते हैं कि मैं अपने जन्मदिन पर न केक काटता हूं और न मोमबत्ती जलाकर बुझाता हूं। ये सब चीजें हमारी संस्कृति के विपरीत हैं। हम सभी को अपनीं संस्कृति के अनुरूप चलना चाहिए ना कि विदेशी संस्कृति को अपनाना चाहिए।
सही मायने में देखा जाए तो सचिन जी की कुछ बातों में यह झलक मिलती है कि ये कुछ खास हैं। इसीलिए लोग कहते हैं कि सचिन गुप्ता बड़े भी हैं और भले भी हैं। आज जब इस संवाददाता ने सचिन जी को उनके जन्मदिन की बधाई दी तब उन्होंने बताया कि संस्कृति यूनिवर्सिटी में अगले कुछ समय में जनता को निशुल्क डायलिसिस की सेवा प्रदान की जाने की व्यवस्था की जा रही है। यह दिसंबर या जनवरी से शुरू हो जाएगी इसका शुल्क नाम मात्र का भी नहीं होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर नंबर लगाए जा सकेंगे। सचिन जी की सेवा भावना अनुकरणींय है ईश्वर उन्हें शतायु करें।