Wednesday, February 4, 2026
HomeUncategorizedछात्राओं में जगा उत्कृष्टता का संकल्प

छात्राओं में जगा उत्कृष्टता का संकल्प

-हनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय में हुआ लक्ष्य बोध व सप्तशक्ति कार्यक्रम आयोजित

छात्राओं में जगा उत्कृष्टता का संकल्प

-हनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय में हुआ लक्ष्य बोध व सप्तशक्ति कार्यक्रम आयोजित

वृन्दावन। हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा दशम एवं द्वादश के विद्यार्थियों के लिए लक्ष्य बोध कार्यक्रम सप्त शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल यदुवंशी डायरेक्टर माउंटहिल अकेडमी व प्रेमापानू प्रधानाचार्य रामकली देवी विद्यालय ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया।
संगीता राय ने लक्ष्य बोध प्रपत्र एवं कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत करते हुए कहा कि सामान्य प्रयासों से सामान्य सफलता ही प्राप्त की जा सकती है, परंतु अन्यतम लक्ष्य पाने के लिए लक्ष्य भी अन्यतम ही होना चाहिए। उच्च लक्ष्य सदैव उच्च उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने बताया कि सत्र 2025-26 के लिए आचार्य आचार्यो द्वारा विद्यार्थियों को उनके समग्र आकलन के आधार पर सार्थक एवं यथार्थ लक्ष्य निर्धारित करने हेतु निर्देशित और प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में प्रारब्धि व अंजलि मण्डल ने विद्यार्थियों की ओर से प्रेरणादायक लक्ष्य गीत प्रस्तुत कर सभी को उत्साहित किया।
मुख्य अतिथि अनिल यदुवंशी ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए केवल परिश्रम ही नहीं, बल्कि कुशल रणनीति भी उतनी ही आवश्यक है। यदि बुनियाद मजबूत न हो तो इमारत की ऊँचाई का कोई अर्थ नहीं रह जाता। उन्होंने रोचक खेलों और पहेलियों के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि मूलभूत शिक्षा और जीवन मूल्यों की सुदृढ़ नींव ही सफलता का सच्चा आधार है, रामकली विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रेमा पानु ने बालिकाओं व महिलाओं को आत्मसम्मान, सुरक्षा जागरूकता, शिक्षा का महत्व, स्वास्थ्य, सांस्कृतिक मूल्यों तथा आधुनिक समाज में नारी की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में कक्षा 10 एवं 12 की छात्राओं ने अपने-अपने परीक्षा लक्ष्यों का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया। छात्राओं ने अपनी अध्ययन रणनीति, समय प्रबंधन विधियाँ एवं सफलता की योजनाएँ साझा कर अन्य साथियों को भी प्रेरित किया। अभिभावकों के द्वारा प्रश्न पूछकर जिज्ञासा को शांत किया गया । दिव्या गोस्वामी , प्रकृति व सीमा द्विवेदी ने रानी लक्ष्मीबाई , दुर्गावती व अहिल्याबाई होल्कर की भूमिका का निर्वहन किया गया। संचालन संगीता रॉय, लोकेश ,कृष्ण कुमार तिवारी व कुसुम सैनी ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments