Thursday, November 27, 2025
HomeUncategorizedपरमेश्वरी देवी धानुका विद्यालय में मनाया गयासंविधान दिवस समारोह

परमेश्वरी देवी धानुका विद्यालय में मनाया गयासंविधान दिवस समारोह

भारत का संविधान हमारे अधिकारों एवं कर्तव्यों का आधा

वृंदावन। परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर में सामाजिक विज्ञान विभाग के निर्देशन में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महेश चंद्र ने संविधान की प्रति का पुष्पार्चन कर समारोह का शुभारंभ किया।
प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने कहा कि भारत का संविधान हमारे अधिकारों एवं कर्तव्यों का आधार है। उन्होंने संविधान निर्माताओं के त्याग, बलिदान और चिंतनशीलता का स्मरण करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को यह समझना आवश्यक है कि आजादी केवल प्राप्त नहीं हुई, बल्कि संविधान ने उसे सही दिशा और स्वरूप प्रदान किया।
मुख्य अतिथि महेशचंद्र ने कहा कि नागरिकों, विशेष कर बच्चों में संवैधानिक चेतना विकसित करने तथा संविधान निर्माताओं के योगदान को सम्मान देने हेतु यह दिवस अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी शब्द मूल संविधान का हिस्सा नहीं थे, इन्हें वर्ष 1976 में तत्कालीन सरकार द्वारा सम्मिलित किया गया।
उन्होंने “भा–रत” शब्द का अर्थ बताते हुए कहा कि यह वह राष्ट्र है जो अज्ञान के अंधकार को मिटाने की प्रवृत्ति रखता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि श्रीमद्भगवद्गीता के दर्शन संविधान में भी परिलक्षित होते हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रदर्शित संविधान की मूल प्रतिलिपि को देखकर विद्यार्थी अत्यंत आश्चर्यचकित और उत्साहित हुए। महेशचंद्र ने रोचक शैली में अनेक संस्मरण साझा करते हुए छात्रों को विविध संवैधानिक तथ्यों से अवगत कराया।
विद्यालय परिवार की ओर से रविन्द्र सिंह एवं यतेंद्र प्रताप सिसोदिया ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न एवं उत्तरीय भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संयोजन सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा तथा संचालन आचार्य कैलाश शर्मा ने किया।
इस अवसर पर यतेंद्र प्रताप सिसोदिया, अभिषेक कुमार, अमित चौधरी, अवधेश कुमार, मुकेश चंद्र, तरुण शर्मा, राजेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments