Wednesday, February 4, 2026
HomeUncategorized18 वें ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल में वी पी एस के छात्रों ने...

18 वें ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल में वी पी एस के छात्रों ने की शिरकत

वृंदावन। किसी भी शिक्षण संस्थान या विद्यार्थी को प्रतिष्ठित कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आमंत्रण प्राप्त होना गर्व और प्रेरणा का विषय होता है। ऐसे ही गौरव की अनुभूति से भरे पलों को मथुरा मार्ग स्थित वृंदावन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सजीव रूप से जीया।
गौरतलब है कि वी पी एस के छात्रों को 18 वें ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा में सम्मिलित होने का अवसर मिला। इस स्वर्णिम अवसर का विद्यालय के छात्रों ने पूरा-पूरा लाभ उठाया। यह रोमांचक कार्यक्रम मारवाह स्टूडियो फिल्म सिटी नोएडा में आयोजित हुआ।युवा दर्शकों के लिए बनाई गई प्रेरणादायक और मनोरंजक फिल्मों का एक संग्रह देखने का अवसर मिला। फिल्म निर्माताओं और सितारों से मिलने के क्षण साथ ही फिल्म निर्माण की प्रक्रिया से भी परिचित हुए। विद्यार्थियों द्वारा फ़िल्म सिटी नॉएडा का भी भ्रमण किया गया। मनोरंजक और इंटरैक्टिव कार्यशालाओं जैसे स्टोरी टेलिंग, एक्टिंग में भाग लिया। वी पीएस के विद्यार्थियों के लिए यह महोत्सव सीखने, प्रेरणा पाने और रचनात्मकता एवं उत्साह से भरपूर आनंद लेने का एक शानदार अवसर रहा। इस कार्यक्रम में सहभागिता देने वाले छात्रों को बधाई देते हुए विद्यालय के निदेशक डॉ .ओमजी ने कहा कि यह आमंत्रण उनकी प्रतिभा, परिश्रम और अनुशासन की पहचान है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को निखारने, नए अनुभव प्राप्त करने तथा समाज के प्रबुद्ध लोगों से सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। यह अवसर न केवल उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक होता है, बल्कि भविष्य के लिए नई दिशा और आत्मविश्वास भी प्रदान करता है। प्रधानाचार्य कृति शर्मा ने कहा कि यह रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का एक विशेष उत्सव है l ऐसे आयोजनों में भाग लेने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है, उनकी कल्पनाशक्ति विकसित होती है और वे नई प्रतिभाओं से प्रेरणा लेते हैं। यह अवसर उनके ज्ञान के विस्तार के साथ-साथ करियर के नए आयामों से परिचित कराता है। अतः यह फेस्टिवल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। छात्रों के साथ इन अभूतपूर्व पलों में दिशी गोस्वामी,भारत भूषण उपाध्याय, ललित चौधरी , गजब, शिवानी वर्मा, स्प्राइट सिसोदिया की सहभागिता ने की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments