Thursday, January 8, 2026
HomeUncategorizedकृष्ण कुटीर में मोहिनी दासी के भजनों पर थिरकीं वृद्ध माताएं

कृष्ण कुटीर में मोहिनी दासी के भजनों पर थिरकीं वृद्ध माताएं

नगला रामताल स्थित महिला आश्रय सदन में भी हुई भजन संध्या

वृंदावन। भारत सरकार के महिला व बाल कल्याण मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित और उप्र महिला एवं बाल कल्याण निगम द्वारा नगला रामताल में वृद्ध माताओं के लिए संचालित कृष्ण कुटीर में भजन गायिका मोहिनी कृष्ण दासी की भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें वृद्ध माताएँ भक्ति रस से सराबोर हुईं। भव्य भजन संध्या में राधा रानी सहित अन्य इष्ट देवों के भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किए गये। गोप गोपी सेवा संस्थान वृंदावन से जुड़ी भजन गायिका मोहिनी के साथ शिवम ने भी मधुर वाणी में भजन गाये और कार्यक्रम को मधुर बना दिया।
कृष्ण कुटीर की अधीक्षिका शिल्पा मुरगई ने भजन गायिका मोहिनी एवं शिवम को सम्मानित किया।मोहिनी कृष्णदासी ने कृष्ण कुटीर में निवासरत समस्त वृद्ध माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सार्वजनिक शिक्षान्नयन संस्थान द्वारा कृष्ण कुटीर का संचालन वृद्ध माताओं की भावनाओं के अनुरूप बहुत बेहतर तरीके किया जा रहा है।
यहाँ खान-पान से लेकर आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की जो व्यवस्था है, वह अन्य संस्थाओं के लिए अनुकरणीय है। वृद्ध माताएँ यहाँ स्वयं को अपने घर जैसा सुरक्षित और आत्मीय वातावरण महसूस करती हैं।
भजन संध्या के दौरान मोहिनी कृष्णदासी ने लाडली तुझे तुझको बरसाना… सहित अनेक लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। जिन पर उपस्थित माताएँ भाव-विभोर हो उठीं। कार्यक्रम में लगभग ढाई सौ वृद्ध माताओं की सहभागिता रही।
भजनों की भावधारा में बहते हुए अंततः सभी माताएँ भजनों पर नृत्य करने लगीं और वातावरण पूर्णतः भक्ति-रस में डूब गया। कई माताएँ भजनों के दौरान भावुक होकर आँसुओं से भर आईं।
इस अवसर पर कृष्ण कुटीर की समस्त स्वयंसेवी महिलाओं ने व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संभाला और कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।
भजन गायिका मोहिनी कृष्ण दासी ने गोविंद नगर मथुरा स्थिति वृद्धाश्रम में भी वृद्धजनों के मध्य भजन गायन की प्रस्तुति दी। यहां अध्यक्ष दीपक गोयल और श्री जौहरी आदि ने मोहिनी कृष्ण दासी को सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments