Tuesday, January 13, 2026
HomeUncategorizedचौमुहां। ​ब्लॉक के गांव ग्राम सिहाना में रविवार देर रात पुरानी रंजिश...

चौमुहां। ​ब्लॉक के गांव ग्राम सिहाना में रविवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई।

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष: सिंहाना गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार लोग घायल

चौमुहां। ​ब्लॉक के गांव ग्राम सिहाना में रविवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना गहराया कि दोनों ओर से पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। इस सनसनीखेज वारदात में एक ही पक्ष के चार लोग गोली लगने और मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के ही भोला पहलवान और राजवीर पुत्र वीरी सिंह के बीच लंबे समय से कानूनी विवाद चल रहा है। रविवार रात जब राजवीर का पुत्र पंकज दुकान पर सामान लेने जा रहा था, तभी दोनों पक्षों का सामना हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और लाठी-डंडों के साथ-साथ अवैध हथियारों से फायरिंग शुरू हो गई।
​वारदात में ​पंकज पुत्र राजवीर सिंह, ​राजवीर पुत्र वीरी सिंह, विमलेश पत्नी सत्यवीर, ​रणवीर पुत्र वीरी सिंह घायल हो गए।
फायरिंग की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस फोर्स और केडी चौकी इंचार्ज ललित कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के आगमन के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया और गांव में एहतियातन गश्त बढ़ा दी है। कोतवाली प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद और फायरिंग की सूचना मिली थी। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वर्तमान में गांव में शांति व्यवस्था कायम है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments