Monday, February 23, 2026
HomeUncategorizedप्रियाकान्तजु मंदिर में होली महोत्सव 23 फरवरी से

प्रियाकान्तजु मंदिर में होली महोत्सव 23 फरवरी से

2 मार्च को खेली जायेगी हाइड्रोलिक होली, देवकीनंदन महाराज बरसायेंगे टेसू के रंग

-रंग-गुलाल के साथ बरसेंगे लड्डू-जलेबी, लठामार एवं फूल होली के होंगे दर्शन

वृंदावन। ठा श्री प्रियाकान्तजु मंदिर की प्रसिद्ध हाईड्रोलिक होली 2 मार्च को खेली जायेगी। देश-विदेश से आये श्रद्धालु देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के सानिध्य में ब्रज की सतरंगी होली में सराबोर होंगे। मंदिर पर 23 फरवरी से होली महोत्सव का प्रारम्भ होगा। आयोजन के लिये मंदिर प्रबंधन ने तैयारियाँ पूर्ण कर लीं हैं।
प्रियाकान्तजु मंदिर के प्रबंधक रवि रावत ने बताया कि विश्व शांति सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में 23 फरवरी से 1 मार्च तक दोपहर 3.30 से साँय 7 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। देवकीनंदन महाराज कथारस पान करायेंगे। 2 मार्च को मंदिर प्रांगण में सुबह 10 बजे से सात प्रकार की होली प्रारम्भ होगी।
श्रद्धालुओं के बीच फूलों की होली, लड्डु-जलेबी होली, रसिया गायन होली, भजन नृत्य होली, लठामार होली, गुलाल की होली और अंत में टेसु के रंगों की होली खेली जायेगी। श्रद्धालुओं पर हाईड्रोलिक पिचकारी से श्रद्धालुओं पर टेसू के फूलों से बने रंग बरसाये जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments