Monday, February 23, 2026
HomeUncategorizedमथुरा रिफाइनरी में हुआ आपातकालीन पूर्वाभ्यास

मथुरा रिफाइनरी में हुआ आपातकालीन पूर्वाभ्यास

मथुरा। मथुरा रिफाइनरी अपने अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा कर्मियों, प्लांट और रिफाइनरी परिधि मे आने वाले सभी गांवों की सुरक्षा के प्रति हमेशा सजग रहती है | रिफाइनरी में संभावित खतरों से निपटने के लिए समय- समय पर आपातकालीन पूर्वाभ्यास किए जाते हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 23.02.2026 को ऑन साइट कम ऑफ साइट डिजास्टर पूर्वाभ्यास किया गया, जो प्रोपिलीन गैस के रिसाव से उत्पन्न आग से संबन्धित था । गैस रिसाव और आग लगाने के परिदृश्य में रिफाइनरी व आस पास के ग्रामों पर इसके प्रभाव को ध्यान में रखते हुए ड्रिल को आयोजित किया गया|
गैस रिसाव से उत्पन्न आग की सूचना मिलते ही रिफाइनरी का अग्निश्मन दस्ता तुरंत घटना स्थल पर पहुंचा और फायर टेंडर से आग बुझाने का काम शुरू किया, घटना की गंभीरता को देखते हुए इसे डिजास्टर घोषित किया गया | ज़िला प्रशासन, सिविल डिफेंस, ज़िला अस्पताल, ज़िला अग्निश्मन दस्ता एवं पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने और इवैकुएशन का कार्य किया | इस ड्रिल के दौरान सभी पर्यवेक्षकों ने अपनी भूमिका निभाई और इसे सफलतापूर्वक पूरा किया ।
आपातकाल पूर्वाभ्यास के पश्चात हुई बैठक के दौरान पूर्वाभ्यास की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। इस पूर्वाभ्यास के दौरान की गई विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा उच्च स्तरीय प्रबंधमंडल द्वारा की गई l बैठक की अध्यक्षता श्री मुकुल अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख ने की। इस अवसर पर ज़िला प्रशासन, सीआईएसएफ और रिफाइनरी प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments