
वृंदावन। सारंग हाई इम्पैक्ट स्कूल, चैतन्य विहार में आयोजित दो-दिवसीय भव्य होली उत्सव ‘रंगोत्सव 2026’ के प्रथम दिन का आयोजन अत्यंत उत्साह और सफलता के साथ संपन्न हुआ। ‘ओपन टू ऑल’ (सभी के लिए खुला) होने के कारण, इस उत्सव में मथुरा और वृंदावन के विभिन्न क्षेत्रों से आए अभिभावकों और बच्चों ने भारी संख्या में भाग लिया।
कला और संस्कृति का अद्भुत संगम उत्सव के पहले दिन लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होली अंत्याक्षरी, एकल गायन, एकल नृत्य और फैशन परेड रहे। इसके अतिरिक्त बच्चों ने इको-फ्रेंडली रंग बनाने और कविता पाठ जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी रचनात्मकता दिखाई।
मार्गदर्शकों द्वारा उत्साहवर्धन संस्था के निदेशक खुशबू सोढ़ी एवं मार्तंड देव उपाध्याय के साथ प्रधानाचार्य अंजू मल्होत्रा ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और आकर्षक उपहारों से सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों के उत्साह की सराहना करते हुए इसे ‘रंगोत्सव’ की वास्तविक सफलता बताया। निदेशक मार्तंड देव उपाध्याय ने बताया कि रंगोत्सव 2026 का दूसरा दिन (2 मार्च) और भी रोमांचक होने वाला है, जिसमें होली गेम्स, कार्ड मेकिंग, टी-शर्ट पेंटिंग और रंगोली मेकिंग जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

