

मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट में पारितोषिक वितरण के साथ दो दिवसीय प्रतिस्पर्धा-2026 का समापन किया गया। प्रतिस्पर्धा के समापन अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने विभिन्न खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति-पत्र तथा विजेता ट्रॉफी प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया।
दो दिन तक चले इस खेल आयोजन में छात्र-छात्राओं ने शानदार खेल-कौशल दिखाते हुए सभी की वाहवाही लूटी। लूडो में एमबीए के माधव माहेश्वरी ने प्रथम, बीसीए के रोहित पाण्डेय ने द्वितीय तथा एमबीए की प्रिया यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। कैरम स्पर्धा बीबीए के हेमंत सैनी ने जीती। बीसीए के नितिन यादव दूसरे तथा बीबीए के शौर्यवीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। शतरंज में बीबीए के रिषभ गुनानी का जलवा रहा। सुमित राठौर दूसरे तथा निहाल सोनी तीसरे स्थान पर रहे। टेबल टेनिस में बीसीए के कृष्णा सक्सेना विजेता, प्रशान्त सिंह उप-विजेता तथा अभिषेक गोला तीसरे स्थान पर रहे।
छात्राओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता बीएससी की लक्षिता गर्ग ने जीती। रोशनी दूसरे तथा बीबीए की नेहा चौहान तीसरे स्थान पर रहीं। छात्रों की बैडमिंटन प्रतियोगिता काफी रोमांचक रही। बीएससी के युवम विजेता तथा एमबीए के पंकज कुमार उप-विजेता रहे। बीबीए के रिषभ गुनानी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वालीबाल का खिताबी मुकाबला बीबीए और बीसीए टीमों के बीच खेला गया, जिसमें बीबीए की टीम विजेता रही। विजेता टीम की तरफ से कप्तान राघव गौतम, विशाल शर्मा, शौर्यवीर, अग्रिम दुबे, मोहित, निशान्त उपाध्याय ने जहां शानदार खेल दिखाया वहीं उप-विजेता बीसीए टीम की तरफ से कप्तान साहिल सारस्वत, प्रतीक चौधरी, देव, रोहित भारद्वाज, कुलदीप धनगर, अमित चौधरी ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। वालीबाल में तीसरे स्थान पर बीएससी टीम रही। बीएससी टीम की तरफ से कप्तान पंकज कुमार, दीपक, युवम, अभिषेक शर्मा, नितिन, मयंक का खेल सराहनीय रहा।
प्रतिस्पर्धा-2026 के समापन अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन की बधाई देते हुए उन्हें गोल्ड, सिल्वर तथा ब्रांज मेडल प्रदान किए। डॉ. सक्सेना ने प्रतिस्पर्धा-2026 के सफल आयोजन के लिए टीचिंग तथा नानटीचिंग स्टाफ के सदस्यों की भी सराहना की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में यदि तन-मन से स्वस्थ रहना है तो प्रतिदिन किसी न किसी खेल में हिस्सा लेना जरूरी है।
आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि खेलना मनोरंजन के साथ ही स्वस्थ तन-मन के लिए बहुत जरूरी है। खेल हमें अनुशासन तथा टीम के रूप में रहना सिखाते हैं। खेल हमें और हमारे बच्चों को स्वस्थ मानवता का संदेश देते हैं। उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल तथा प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने सभी विजेता तथा उप-विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
चित्र कैप्शनः संकाय सदस्यों के साथ प्रतिस्पर्धा-2026 के विजेता तथा उप-विजेता छात्र-छात्राएं।

