Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorizedचित्र परिययः डेटा एनेलिसिस करने वाली विख्यात कंपनी प्रिसाइस रिसर्च सोल्यूशन द्वारा...

चित्र परिययः डेटा एनेलिसिस करने वाली विख्यात कंपनी प्रिसाइस रिसर्च सोल्यूशन द्वारा चयनित संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थी।संस्कृति विवि के 76 विद्यार्थियों का प्रिसाइस रिसर्च सोल्यूशन ने किया चयन

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के बीसीए, बी.टेक, डिप्लोमा सीएसई और एमसीए के 76 विद्यार्थियों को डेटा एनेलिसिस करने वाली प्रतिष्ठित कंपनी प्रिसाइस सोल्यूशन ने अपने यहां अच्छे वेतनमान पर नौकरी देने के लिए चयनित किया है। कैंपस प्लेसमेंट के दौरान विद्यार्थियों के इस चयन पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है।
संस्कृति प्लेसमेंट सेल के आनंद कुमार तिवारी ने बताया कि प्रिसाइस रिसर्च सोल्यूशन अलग-अलग तरह के शोधकर्ताओं, जानी-मानी एमआर कंपनियों और अंतिम ग्राहकों को शुरू से आखिर तक की शोध डेटा इकट्ठा करने की पूरी रेंज वाली सेवाएँ दे रहा है। यह कंपनी ऐसे ग्राहकों और साझेदारों के साथ काम करती है जिनमें अकेले शोधकर्ता/विश्लेषक, छोटे से लेकर बड़े मार्केट रिसर्च ग्रुप, मीडिया/संचार कंपनियाँ, ब्रांडिंग/विज्ञापन एजेंसियाँ और दुनिया भर के अलग-अलग उद्योगों के अंतिम ग्राहक शामिल हैं। कंपनी दुनिया भर में मौजूद डेटा इकट्ठा करने की सेवाओं की विस्तृत विशेषज्ञता को रखती है, जिसमें प्रश्नावली बनाना, ऑनलाइन डेटा इकट्ठा करना, सर्वे प्रोग्रामिंग/होस्टिंग, डेटा प्रोसेसिंग, अनुवाद, डेस्क रिसर्च, आमने-सामने की रिसर्च वगैरह शामिल हैं। कंपनी की टीम सबसे मुश्किल शोध ज़रूरतों को भी संभालने में माहिर है और हर शोध काम से ग्राहकों को पूरी, सही और काम आने वाली जानकारी पाने में मदद करती है।
कैंपस प्लेसमेंट के दौरान तीन स्तरीय चयन प्रक्रिया में संस्कृति विवि के विद्यार्थियों ने अपनी योग्यता का परिचय देते हुए बड़ी संख्या में सफलता हासिल की है। कंपनी ने संस्कृति विवि के बीसीए, बी.टेक., एमसीए, और डिप्लोमा कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों को अपनी कंपनी के लिए चयनित किया है। कंपनी में चयनित संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में दानिश सिंह, हनी कुमार, मोहम्मद अली, पुनीत शर्मा, अभय सिंह, अर्जुन चौधरी, राजन शर्मा, कशिश यादव, कमलकांत शर्मा, प्रवीन कुमार, आशीष, विवेक सिकरवार, अर्पित कुमार, रोहित मणी त्रिपाठी, सचिन कुमार, सौरभ कुमार, हेमंत कुमार, माधव गुप्ता, अमित सिंह, गौरव शर्मा, मनोज, गौरव, हरीओम, सचिन राठौर, आशीष यादव, रोहित कुमार, सचिन बघेल, लोकेंद्र सिंह, हसन रजा, प्रिंस शर्मा, जतिन कुमार, मुकेश चाहर, गिरीश गौर, चंदन पांडे, देवेंद्र सिंह, करन सिंह, विशाल, राकेश, लक्षमन, सीताराम, पुनीत कुमार नागर, शिवम शर्मा, योगेश, विक्रम, सचिन, जीतू सैनी, हेमंत शर्मा, अमित राम, गजराज, ईश्वर, विष्णु कुमार, हेतराम, माधवी, मनीष, लक्षमण, ललित, ईशा शर्मा, कौशिकी दुबे,सूरज प्रजापति, संस्कार, श्याम, राहुल कुमार, अनुज, पुष्पेंद्र, दिवांशु कुमार, श्याम सिंह हैं । संस्कृति विवि की सीईओ श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने विद्यार्थियों के इस चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments