HomeUncategorizedहनी ट्रैप कांड में मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर ओल ग्राम प्रधान खूबीराम से...

हनी ट्रैप कांड में मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर ओल ग्राम प्रधान खूबीराम से 40 हजार बरामद

हनी ट्रैप मामले में पुलिस ने ग्राम पंचायत ओल के हिस्ट्रीशीटर प्रधान खूबी राम को आगरा जेल से रिमांड पर लेकर 40 हजार रुपये की नकदी बरामद कराई है। बरामदगी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर फिर से जेल भेज दिया गया।

आगरा के थाना जगदीशपुर क्षेत्र निवासी जगदीश सिंह ने आरोप लगाया था कि 31 जनवरी को उसे ओल गांव के एक कमरे में बुलाकर दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर एक लाख रुपये वसूल लिए गए थे। इस मामले में पुलिस पहले ही सपना उर्फ राजबाला और श्याम जाट को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

गुरुवार को पुलिस रिमांड पर लाए गए मुख्य आरोपी खूबी राम को गांव लेकर पहुंची, जहां खेत में बने ट्यूबवेल के पास से पालीथिन में रखे 40 हजार रुपये बरामद कराए गए। पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक कुल 58 हजार रुपये की बरामदगी हो चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments