

वृंदावन। हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सत्र 2025-26 का कक्षा 6 से 9 और 11वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) नीतू सिंह, राजकुमारी धानुका, रेखा माहेश्वरी, पद्मनाभ गोस्वामी, डॉ. उमेश शर्मा, कमल खण्डेलवाल ने माँ सरस्वती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।
विद्यालय की छात्राओं ने शैक्षणिक, सह-पाठ्यक्रम एवं नियमितता (100% उपस्थिति) के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं, जो विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं समर्पित शिक्षकगण, प्रबंध समिति के मार्गदर्शन का परिणाम है।
इस वर्ष कक्षा छठीं में शुचि गोस्वामी 98%, सातवीं में अनुराधा 96.56% आठवीं में पायल शर्मा 95.47% नवीं में अनन्या अग्रवाल 96.25% ग्यारहवीं में पलक अग्रवाल 87.56% के साथ सर्वोच्च अंक प्राप्त कर स्मृति चिन्ह के साथ विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय द्वारा सर्वांगीण उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर का प्रतिष्ठित सम्मान एकता चौधरी को प्रदान किया गया। इन्होंने न केवल शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त की, बल्कि खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं नेतृत्व क्षमता में भी विशेष योगदान दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ० अंजू सूद ने कहा कि यह उपलब्धि निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। विद्यालय प्रबन्ध परिवार सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

