Wednesday, March 25, 2026
HomeUncategorizedचित्र परिययः रुद्रा रिसर्च वर्क्स द्वारा चयनित संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के...

चित्र परिययः रुद्रा रिसर्च वर्क्स द्वारा चयनित संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ कंपनी और संस्कृति विवि के प्लेसमेंट विभाग के अधिकारी।संस्कृति विवि के 10 विद्यार्थियों का रुद्रा रिसर्च वर्क्स ने किया चयन


मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के बीबीए, एमबीए के 10 विद्यार्थियों को रुद्रा रिसर्च वर्क्स ने अपने यहां अच्छे वेतनमान पर नौकरी देने के लिए चयनित किया है। कैंपस प्लेसमेंट के दौरान विद्यार्थियों के इस चयन पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है।
संस्कृति प्लेसमेंट सेल के आनंद कुमार तिवारी ने बताया कि रुद्रा रिसर्च वर्क रिसर्च के क्षेत्र में कंटेंट राइटिंग के लिए बच्चों का चयन करती है। कंपनी ने संस्कृति विवि के एमबीए बीबीए के 10 विद्यार्थियों को अपनी कंपनी के लिए चयनित किया है। कंपनी से आए चयनकर्ताओं ने कंपनी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी रिसर्च स्कालर्स को उनके पेपर तैयार कराने में विशेषज्ञता रखती है।
कंपनी में चयनित संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में दिव्या सक्सैना, भूमि चौधरी, संस्कृति पांडे, टिनो टेंडा, मेघा राधौर, अंकित सिंह, शिवानी ओझा, प्रगति चौधरी, सुरभि विनायक, रोहित शर्मा हैं। संस्कृति विवि की सीईओ श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने विद्यार्थियों के इस चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments