Monday, March 30, 2026
HomeUncategorizedयूपी पीसीएस में 48 वीं रैंक प्राप्त कर अस्सिटेंट कमिश्नर बनी कृष्णांगी...

यूपी पीसीएस में 48 वीं रैंक प्राप्त कर अस्सिटेंट कमिश्नर बनी कृष्णांगी त्रिपाठी

वृंदावन। श्री निंबार्क जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रजकिशोर त्रिपाठी की बेटी कृष्णांगी त्रिपाठी ने यूपीपीसीएस में 48 वीं रैंक हासिल कर सफलता पाई है।
कृष्णांगी त्रिपाठी प्रारंभ से ही परिश्रमी, मेधावी व लगनशील रही हैं। अपने कार्य के प्रति सजग रहीं। प्रारंभिक शिक्षा श्री निंबार्क जूनियर हाई स्कूल, बिहार घाट में हुई । 9th से 12th तक की शिक्षा हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में हुई। बीकॉम ऑनर्स G L A से किया। यूपीपीसीएस की तैयारी संकल्प संस्था दिल्ली में रहकर की तत्पश्चात नैट जेआरएफ क्वालीफाई किया। घर पर ऑनलाइन तैयारी करते हुए यूपीपीसीएस में आज यह असिस्टेंट कमिश्नर (राज्य कर tax department) में मुकाम हासिल किया है।
यह उसकी लग्न परिश्रम का ही परिणाम है अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक शिक्षिकाएं एवं माता-पिता को जाता है। उसकी सफलता पर परिवार के सभी सदस्यों ने सगे संबंधियों एवं इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments