Monday, April 13, 2026
HomeUncategorizedश्री श्याम सुंदर धानुका सरस्वती विद्या मंदिर में मनायी गयी बैसाखी एवं...

श्री श्याम सुंदर धानुका सरस्वती विद्या मंदिर में मनायी गयी बैसाखी एवं अंबेडकर जयंती

वृंदावन। श्री श्याम सुंदर धानुका सरस्वती विद्या मंदिर में वैशाखी का पर्व छात्र-छात्राओं ने जोश एवं उत्साह से मनाया। कार्यक्रम में बच्चों ने पारंपरिक लोक नृत्य , गिद्दा नृत्य एवं भांगड़ा करके अपने उत्साह का प्रदर्शन किया। छात्र छात्राओं ने इस बात पर भी अपने विचार व्यक्त किए। कहा कि वैशाखी का पर्व भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण क्यों है।
इसी के साथ डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर छात्राओं ने संविधान की शपथ लेकर अपने कर्तव्यों का पालन करने का आश्वासन दिया। छात्रों ने भाषण एवं विचारों के माध्यम से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा संविधान निर्माण मैं उनके सराहनीय योगदान के लिए उनका स्मरण किया।
इस अवसर पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर नेहा शर्मा, प्रधानाचार्य के के तिवारी, अध्यक्ष अनिल गोस्वामी, प्रबंधक पद्मनाभ गोस्वामी, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र गौतम, सोहन झा आदि ने छात्र एवं छात्राओं का प्रतिभा उत्साहवर्धन किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments