
वृंदावन। मथुरा मार्ग स्थित वृंदावन पब्लिक स्कूल में सीबीएसई कक्षा 10 वीं का परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को लेकर उत्साहित नजर आए। इस वर्ष विद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने टॉप स्थान हासिल किया। छात्र आयुष्मान 97.2%, छात्रा वैष्णवी 90.8%, छात्र भविष्य 90.4, नव्या 89.2, छात्र नमन दीक्षित 88.6% , शुभम अग्रवाल 87.2, सुमित पाल 86.2%, गौरांग अग्रवाल ने 84.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इन छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन और कड़ी मेहनत को दिया।
विषयवार अधिकतम अंकों की श्रंखला में अंग्रेजी में 99, सौंदर्य और स्वास्थ्य विषय में 99,हिंदी में 94, गणित में 90, विज्ञान में 97सामाजिक विज्ञान में 97, आई टी में 99अंक लाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य कृति शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार और व्यवहार से भी मापी जाती है। वृंदावन पब्लिक स्कूल परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

