Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorizedछात्र संसद चुनाव में शिवम प्रधानमंत्री और अर्जुन चुने गए सेनापति रामकली...

छात्र संसद चुनाव में शिवम प्रधानमंत्री और अर्जुन चुने गए सेनापति रामकली देवी सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ छात्र संसद चुनाव

वृंदावन। केशव नगर स्थित रामकली देवी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वर्ष 2026 के छात्र संसद चुनाव का आयोजन हुआ।
प्रधानमंत्री पद हेतु सभी उम्मीदवारों ने मर्यादित एवं अनुशासित ढंग से अपना चुनाव प्रचार किया तथा संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया। छात्र संसद चुनाव के अध्यक्ष ललित कुमार ने पूरी चुनावी प्रक्रिया का सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष ढंग से संचालन किया।
विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य राजू सिंह ने कहा कि इस प्रकार की चुनावी प्रक्रिया छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना का विकास करती है। साथ ही छात्र लोकतांत्रिक मूल्यों को समझते हुए विद्यालय की विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करना सीखते हैं।
प्रधानाचार्य गणेश दत्त शर्मा ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं है, बल्कि यह छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु विद्यालयों में छात्र संसद का गठन किया जाता है। छात्र संसद विद्यार्थियों को लोकतंत्र, अनुशासन, नेतृत्व एवं सहयोग की भावना का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करती है।
मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत चुनाव परिणाम घोषित किए गए। जिसमें सर्वाधिक मत प्राप्त कर शिवम सिंह छात्र संसद के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए जबकि द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अर्जुन उपाध्याय को सेनापति का पद प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु एवं आचार्य बहनों ने चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments