Tuesday, May 19, 2026
HomeUncategorizedपरमेश्वरी देवी धानुका विद्यालय में टाइम्स क्रिटिकल थिंकिंग चैंपियनशिप का आयोजन विद्यार्थियों...

परमेश्वरी देवी धानुका विद्यालय में टाइम्स क्रिटिकल थिंकिंग चैंपियनशिप का आयोजन विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच एवं समस्या समाधान कौशल के विकास पर जोर

वृंदावन। परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर में विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच एवं समस्या समाधान कौशल के विकास के उद्देश्य से टाइम्स ऑफ इंडिया एवं टाइम्स फाउंडेशन द्वारा टाइम्स क्रिटिकल थिंकिंग चैंपियनशिप (TCTC) 2026 का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप आयोजित की गई। जिसमें कक्षा तृतीय से पंचम एवं कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने दो श्रेणियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रतियोगिता अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए 30 मिनट की क्विज़ परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs), परिस्थिति आधारित प्रश्न, दृश्य तर्कशक्ति प्रश्न तथा वास्तविक जीवन की समस्याओं से संबंधित प्रश्न शामिल रहे। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रटने की प्रवृत्ति से आगे बढ़कर प्रश्न पूछने, विश्लेषण करने तथा स्वतंत्र रूप से सोचने की क्षमता का विकास करना था।
विद्यालय के प्रबंधक शिवेन्द्र गौतम ने बताया कि टाइम्स क्रिटिकल थिंकिंग चैंपियनशिप (टीसीटीसी) भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय मंच है, जिसे स्कूली विद्यार्थियों में विश्लेषणात्मक सोच, तार्किक तर्क एवं वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान की क्षमता विकसित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि टाइम्स फाउंडेशन द्वारा प्रारंभ की गई यह पहल विभिन्न चरणों में आयोजित की जाती है तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों से निकटता से जुड़ी हुई है।
टाइम्स फाउंडेशन की ओर से अभिषेक लवानिया ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागी ऑनलाइन एवं पर्यवेक्षित मूल्यांकन प्रक्रियाओं से गुजरते हुए आगे बढ़ेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार, दैनिक क्विज़ पुरस्कार तथा राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्रदान की जाएगी।
प्रधानाचार्य विपिन कुमार शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की सोचने एवं समझने की क्षमता को विकसित करती हैं तथा उनके बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता विद्यालय में शांतिपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments