

वृंदावन। वृंदावन पब्लिक स्कूल वी.पी.एस. की प्रधानाचार्य कृति शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, दूरदर्शी नेतृत्व और नवाचारपूर्ण कार्यों के लिए ‘यूएसओ स्कूल लीडरशिप एंड एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ से सम्मानित किया गया। यूनाइटेड स्कूल्स ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ़ इंडिया (USO) द्वारा 26 जून को USO हाउस नयी दिल्ली में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार उन्हें शिक्षा में नए प्रयोगों, रचनात्मक शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए किए गए उनके सतत प्रयासों के लिए प्रदान दिया गया। यह गौरवपूर्ण सम्मान उन्हें यूनेस्को (UNESCO) रीजनल ऑफ़िस फ़ॉर साउथ एशिया के नेचुरल साइंस यूनिट के चीफ़ डॉ. बेनो बोएर एवं सेक्रेटरी जनरल USO नीना जैन जी द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय गृह सचिव सुब्रमण्यम सहित देश की कई अन्य गणमान्य और प्रतिष्ठित हस्तियाँ भी मौजूद रहीं। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर पुरस्कार भारत के विभिन्न राज्यों दिल्ली, राजस्थान, रांची, गुजरात, उत्तर प्रदेश, तमिलनाड़ु से नामांकित व्यक्तियों को प्रदान किया गया। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं समस्त वीपीएस परिवार ने प्रधानाचार्य को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि यह पुरस्कार प्रधानाचार्य कृति शर्मा के समर्पण, युवा सोच को प्रेरित करने के सफ़र और शिक्षा में एक्सीलेंस के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का जीवंत उदहारण है।

