

वृंदावन। छात्रों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके मानसिक विकास को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से वृंदावन पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ ‘आइसक्रीम डे’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के दैनिक शैक्षणिक जीवन में आनंद और ताजगी का संचार करना तथा विद्यालय में सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण को प्रोत्साहित करना था। विद्यार्थियों ने अपनी पसंदीदा विभिन्न स्वादों बटरस्कॉच, चॉकलेट कोन, स्ट्रॉबेरी, कसाटा, वैनिला एपिक आदि स्वाद से भरपूर आइसक्रीम का आनंद लिया और अपने मित्रों एवं शिक्षकों के साथ इस विशेष दिवस को यादगार बनाया। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के मानसिक तनाव को कम करने, उनमें आपसी सहयोग एवं अपनत्व की भावना विकसित करने तथा विद्यालय से उनके भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। इस दौरान विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह स्पष्ट रूप से झलक रहा था। सभी ने अनुशासन एवं सौहार्द के साथ इस आयोजन का आनंद लिया। अंत में विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए ऐसे रचनात्मक आयोजनों को आगे भी निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर हेमलता वर्मा, ज्योति शर्मा, दिनेश व्याकुलर, कार्तिक मंगला आदि मौजूद रहे।

