
वृंदावन। श्याम सुंदर धानुका सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने आकाशवाणी मथुरा में आयोजित कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कहानी, भाषण एवं श्लोक वाचन प्रस्तुत किया।
विद्यार्थियों ने अपनी सुंदर रचनाओं और प्रभावशाली प्रस्तुति से सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। आकाशवाणी के अधिकारियों ने बच्चों के आत्मविश्वास, भाषा-ज्ञान और रचनात्मकता की सराहना की। संचालन प्रधानाचार्य के के तिवारी द्वारा किया गया।कार्यक्रम अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा समूह गीत, एकल गीत, भक्ति गीत, संस्कृति चर्चा एवं हास्य कविता आदि का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी पर 12 जुलाई को प्रातः 9:30 पर किया जाएगा।
इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिला तथा उनका उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा। विद्यालय से पद्मनाभ गोस्वामी प्रबंधक अनिल गोस्वामी अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र गौतम कोषाध्यक्ष, संरक्षक राजकुमारी धानुका, सोहन झा, नेहा शर्मा, ममता जोशी, राधिका देवी दासी आदि मौजूद रहे।

