HomeUncategorizedप्रान्तीय कबड्डी प्रतियोगिता में हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की...

प्रान्तीय कबड्डी प्रतियोगिता में हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन , जीते स्वर्ण पदक

वृंदावन। हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, वृन्दावन की 29 छात्राओं ने प्रांतीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
सरस्वती विद्या मंदिर, भुर्जी टोला आँवला, बरेली में आयोजित प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न आयु वर्गों में 29 पदक अर्जित किए। प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग तथा अंडर-19 वर्ग में छात्राओं ने 17 स्वर्ण पदक, जबकि अंडर-17 वर्ग में 12 रजत पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अंडर-14 स्वर्ण पदक वर्ग में राधिका, प्रतिज्ञा, खुशबू, केशवी, दिशा, दुर्गेश एवं हिमांशी ने सहभागिता करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अंडर-17 रजत पदक वर्ग में राधिका तोमर, गरिमा, नंदिनी गौतम, अदिति, हिमांशी, गौरी, कृष्णा, कौशिकी, दीपिका, नंदिनी सिंह, नंदिनी शर्मा एवं सोनाली ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
इसी प्रकार अंडर-19 स्वर्ण पदक वर्ग में कृष्णा, ज्योति, वंदना, गौरी, कृतिका, मोहिनी, दीपिका, कुमकुम, प्रिंसी एवं आरती ने स्वर्ण पदक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंडर 19 टीम व अंडर 14 टीम की छात्राओं के साथ-साथ अंडर 17 टीम से राधिका तोमर, अदिति, नंदिनी गौतम एवं हिमांशी का चयन आगामी क्षेत्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो 16 से 19 अगस्त तक सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शिकारपुर (बुलंदशहर) में आयोजित होगी।
प्रधानाचार्य रजनी गुप्ता ने सभी पदक विजेता छात्राओं एवं उनके प्रशिक्षकों सुनील सिंह,भावना सिंह व सुमन यादव को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खेल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन व छात्राओं की कठोर मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास का परिणाम है। विद्यालय प्रबन्ध समिति से राजकुमारी धानुका, रेखा माहेश्वरी, पद्मनाभ गोस्वामी, विश्वनाथ अग्रवाल, उमेश चंद्र शर्मा, कमल खंडेलवाल आदि ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी वह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं ब्रज क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments