HomeUncategorizedकोसीकला सेवा बस्ती की बहनों ने रचा स्वावलंबन और सेवा का सुंदर...

कोसीकला सेवा बस्ती की बहनों ने रचा स्वावलंबन और सेवा का सुंदर आयाम


सेवा भारती बृज प्रदेश, जिला कोसीकलां के तत्वावधान में हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर कोसी नगर में एक विशेष मेहंदी सेवा एवं स्वावलंबन अभियान का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य सेवा बस्ती की बहनों को स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ाना तथा समाज की माताओं-बहनों को अपने ही समाज की जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली बहनों के साथ जोड़ना रहा। इस अभियान के अंतर्गत कोसीकलां नगर में आठ स्थानों पर सेवा बस्ती की बहनों द्वारा मेहंदी लगाने की व्यवस्था की गई। नगर की माताओं और बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए इस सेवा-उपक्रम को भरपूर समर्थन दिया।
आयोजन के दौरान 39 सेवा बस्ती की बहनों ने लगभग 234 महिलाओं के 409 हाथों पर मेहंदी लगाई। इस उपक्रम के माध्यम से सेवा बस्ती की इन 39 बहनों को कुल ₹42,400/- की राशि प्राप्त हुई, जो उनके स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सेवा भारती बृज प्रदेश, जिला कोसीकलां की ओर से इस सेवा-उपक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाली सभी माताओं-बहनों, सेवा बस्ती की बहनों, कार्यकर्ताओं एवं समस्त कोसी नगरवासियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
यह प्रयास सेवा, स्वावलंबन और समाज की आत्मीय सहभागिता की भावना को और मजबूत करने वाला है। भविष्य में भी ऐसे सेवा-आधारित प्रयास निरंतर जारी रखने का संकल्प है।सेवा ही संकल्प — स्वावलंबन ही सशक्तिकरण।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments