HomeUncategorizedस्वर्णिम सफलता, एस जीएफआई हेतु हनुमान प्रसाद धानुका की तीन छात्राओं का...

स्वर्णिम सफलता, एस जीएफआई हेतु हनुमान प्रसाद धानुका की तीन छात्राओं का चयन

वृंदावन। हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने नागपुर, महाराष्ट्र में आयोजित अखिल भारतीय स्तर की वुशु प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं ब्रज क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी छात्राओं ने स्वर्ण पदक जीतकर एसजीएफआई (SGFI) प्रतियोगिता हेतु चयन प्राप्त किया।
अंडर-17 वर्ग में दिव्या चौधरी ने -60 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
वहीं अंडर-19 वर्ग में गौरी ने -56 किलोग्राम भार वर्ग तथा वंदना सिंह ने -65 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
तीनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की आगामी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय की प्रधानाचार्य रजनी गुप्ता ने तीनों स्वर्ण पदक विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विद्यालय प्रबंध समिति से राजकुमारी धानुका, रेखा माहेश्वरी, पद्मनाभ गोस्वामी, विश्वनाथ अग्रवाल, उमेश चंद शर्मा, कमल खंडेलवाल आदि ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर विजयी बेटियों की यह स्वर्णिम उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा बनेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments