HomeUncategorizedमहाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर अग्रवाल सभा ने श्रृंगारियों को दिया न्यौता,...

महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर अग्रवाल सभा ने श्रृंगारियों को दिया न्यौता, भव्य होगा महाराजा अग्रसेन का डोला

महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर अग्रवाल सभा ने श्रृंगारियों को दिया न्यौता, भव्य होगा महाराजा अग्रसेन का डोला
कोसीकलां। आगामी महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक बनाने को लेकर अग्रवाल सभा द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जयंती के अवसर पर निकलने वाले महाराजा अग्रसेन के डोले को इस बार विशेष रूप से आकर्षक बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों ने श्रृंगारियों से संपर्क कर उन्हें समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजीव जाविया, मंत्री जगदीश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्रृंगारी प्रमुख भगवत अग्रवाल से मुलाकात कर आगामी जयंती महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान श्रृंगारियों द्वारा अग्रवाल सभा के अध्यक्ष एवं मंत्री का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं सभा पदाधिकारियों ने भी सभी श्रृंगारियों का स्वागत करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग का आह्वान किया।
बैठक के दौरान महाराजा अग्रसेन, महारानी माधवी, 18 राजकुमारों सहित विभिन्न झांकियों को भव्य एवं सुंदर रूप देने की जिम्मेदारी श्रृंगारियों को सौंपी गई। पदाधिकारियों ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती नगर के प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में से एक है, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं नगरवासी उत्साह के साथ भाग लेते हैं।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजीव जाविया ने बताया कि इस बार महाराजा अग्रसेन का डोला पिछले वर्षों की अपेक्षा और अधिक भव्य, आकर्षक एवं मनमोहक बनाया जाएगा। डोले में शामिल झांकियों को भी विशेष रूप से सजाया जाएगा, ताकि जयंती महोत्सव के दौरान नगरवासियों को भव्य आयोजन देखने को मिले। उन्होंने समाज के लोगों से जयंती महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
अग्रवाल सभा पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन को लेकर आगामी दिनों में अन्य तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। जयंती महोत्सव को यादगार बनाने के लिए समाज के विभिन्न लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments