HomeUncategorizedयोगी जी का सीसीटीवी कैमरा

योगी जी का सीसीटीवी कैमरा

मथुरा। योगी आदित्यनाथ ने ब्रजभूमि में एक ऐसा सीसीटीवी कैमरा फिट कर रखा है जिससे उन्हें यहां होने वाली सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी मिलती रहती है। योगी जी को भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली से बेहद लगाव है। शायद उनकी नजर इसलिए भी यहां टिकी हुई है कि अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है। हो सकता है वे अगला विधानसभा चुनाव यहां से लड़ें। वैसे पिछले चुनाव में भी यह अटकल लगाई गई थी किंतु वह निर्मूल सिद्ध हुई। जहां तक हमारा अंदाज है अबकी बार बृजवासियों को निराश नहीं होना पड़ेगा। खैर जो भी होगा उसे भविष्य तय करेगा। इतना बता दें कि जिस सीसीटीवी कैमरे यानी तीसरी आंख से उन्हें पल-पल की खुफिया जानकारी मिलती रहती है वह स्थिर नहीं चलायमान है तथा किसी धातु या प्लास्टिक का नहीं हाड़ मांस का है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments