

बरसाना में जाम ही जाम
पुलिस फोन पर व्यस्त
लाखों श्रद्धालुओं से खिलवाड़
एंकर बरसाना में शिव महापुराण कथा के चलते कई घंटों तक भीषण जाम लगा रहा। लेकिन यातायात व्यवस्था को सुचारू करने की बजाय प्रशासन के ट्रैफिक पुलिस और इलाका पुलिस आपस में बात करते और फोन पर व्यस्त नजर आए। तस्वीरों में आंखों देखा हाल साफ दिख रहा है कि लाखों श्रद्धालुओं की व्यवस्था को सुचारु कराए जाने की बजाय उनके के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
रात की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सड़क पर ई-रिक्शा, बस, ऑटो और पुलिस की गाड़ियां जाम में फंसी हैं। सायरन बजाती पुलिस की गाड़ी भी भीड़ में रेंग रही है। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग पैदल चलने को मजबूर हैं, लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने की बजाय बातचीत और मोबाइल पर व्यस्त दिखे।
श्रद्धालुओं का कहना है कि घंटों जाम में फंसने के बावजूद कोई सुचारू व्यवस्था नहीं की गई। प्रशासन के दावों के उलट जमीनी हकीकत यह है कि यातायात भगवान भरोसे छोड़ दिया गया।

