HomeUncategorizedवी. पी. एस को मिला फ्यूचर रेडी सस्टेनेबल विद्यालय का अवार्ड एजुकेशन...

वी. पी. एस को मिला फ्यूचर रेडी सस्टेनेबल विद्यालय का अवार्ड एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में देश के शीर्ष चार विद्यालयों में हुआ शामिल

वृंदावन। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम करते हुए वृंदावन पब्लिक स्कूल ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय को प्रतिष्ठित एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में उत्तर प्रदेश एवं वृंदावन में सर्वश्रेष्ठ फ्यूचर रेडी सस्टेनेबल स्कूल का गौरव प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही विद्यालय ने अखिल भारतीय स्तर पर शीर्ष चार विद्यालयों में स्थान बनाकर वृंदावन और पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शैक्षणिक दृष्टिकोण, सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिचायक है। बदलते शैक्षणिक परिवेश में भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप विद्यार्थियों को तैयार करना और उनमें रचनात्मकता, नवाचार एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना, विद्यालय की शैक्षणिक सोच का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।
विद्यालय के संस्थापक निदेशक शिक्षाविद् डॉ ओम जी ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के समर्पण, विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के अटूट विश्वास तथा पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों को दिया। विद्यालय परिवार ने इसे केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा बताया। विद्यालय की प्रधानाचार्य कृति शर्मा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक सफलता प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को ज्ञानवान, संवेदनशील, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। इसी उद्देश्य के साथ विद्यालय निरंतर शिक्षा के नए मानक स्थापित करने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में अग्रसर है।
इस उपलब्धि से एक बार फिर वृंदावन पब्लिक स्कूल की शैक्षणिक यात्रा को नई पहचान प्रदान की है। विद्यालय परिवार ने इस सफलता में सहभागी सभी अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments