
मथुरा जिले में 108 की 28 और 102 की 28 एम्बुलेंस संचालित हैं।
आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाली 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा जिले में बेहतर संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए मथुरा के जिला प्रभारी सचिन कुमार को मंगलवार को लखनऊ में सम्मानित किया गया। ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की ओर से आयोजित सम्मानसमारोह में संस्था के निदेशक कृष्णम राजू एवं प्रेसिडेंट टीवीएसके रेड्डी ने उन्हें स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन (ईएमटी) प्रमोद कुमार तथा एम्बुलेंस पायलट रजनीकांत को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 108, 102 और 1962 एम्बुलेंस सेवाओं का संचालन ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज द्वारा किया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है।समारोह को संबोधित करते हुए संस्था के प्रेसिडेंट टीवीएसके रेड्डी ने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ईएमआरआई का मूल सिद्धांत ‘मानव सेवा ही माधव सेवा’ है। निःस्वार्थ भाव से जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही वास्तव में ईश्वर की सेवा है। संस्था इसी भावना के साथ कार्य कर रही है।वहीं मथुरा के जिला प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि जिले में वर्तमान समय में 108 की 28 और 102 की 28 एम्बुलेंस संचालित हैं। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध हो। उन्होंने कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं, हृदय रोगियों, सड़क दुर्घटनाओं और आगजनी जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में एम्बुलेंस कर्मी पूरी तत्परता और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। आगरा मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही विशेष एम्बुलेंस सेवाओं से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिली है। कर्मचारियों की मेहनत, लगन और समर्पण से स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।

