HomeUncategorizedजैसलमेर के ऐतिहासिक वैभव और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू हुए वी पी...

जैसलमेर के ऐतिहासिक वैभव और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू हुए वी पी एस के विद्यार्थी

वृंदावन। विद्यालय के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से चार दिवसीय शैक्षिक एवं मनोरंजनात्मक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस यात्रा के अंतर्गत विद्यार्थियों ने राजस्थान के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक वैभव से समृद्ध स्वर्ण नगरी जैसलमेर का भ्रमण किया। इस भ्रमण में विद्यार्थियों को जैसलमेर की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य कला, लोक संस्कृति एवं प्राकृतिक सौंदर्य को निकट से जानने-समझने का अवसर प्राप्त हुआ। यहाँ के ऐतिहासिक किले, भव्य हवेलियाँ, सुनहरी रेत के धोरों एवं राजस्थानी संस्कृति ने विद्यार्थियों को विशेष रूप से आकर्षित किया। रेगिस्तान की रोमांचक गतिविधियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं मनोरंजक कार्यक्रमों ने इस यात्रा को और भी यादगार बना दिया। जैसलमेर फोर्ट, पटवों की हवेली ,जैसलमेर लेक डेजर्ट कैंप आदि का चार दिनों की इस यात्रा में विद्यार्थियों ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि राजस्थान की समृद्ध परंपराओं, इतिहास, भौगोलिक परिस्थितियों एवं सांस्कृतिक विविधताओं के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।विद्यालय के निदेशक शिक्षाविद् डॉ ओम जी ने इस भ्रमण के उद्देश्य की परिकल्पना को साकार करते हुए कहा है कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान के दायरे को विस्तृत करने के साथ-साथ उनमें आत्मनिर्भरता, सामूहिकता, अनुशासन एवं सामाजिक समझ जैसे गुणों का विकास करते हैं। निश्चित रूप से जैसलमेर की यह चार दिवसीय यात्रा विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, रोमांचकारी एवं अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध हुई।विद्यालय का विश्वास है कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन के विविध अनुभवों से समृद्ध होती है। भ्रमण पर जाने वाले सभी विद्यार्थियों ने अपने सुखद अनुभव साझा किये व इसके लिए विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments