

वृंदावन। खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा, अनुशासन, सामूहिक एकता और अदम्य उत्साह का परिचय देते हुए वृंदावन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।अमरनाथ विद्या आश्रम में आयोजित इंटरस्कूल टग ऑफ वॉर (रस्साकशी) अंडर -14 चैंपियनशिप में विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने अपनी मजबूत इच्छाशक्ति, बेहतर तालमेल और खेल भावना का परिचय देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया इसी के साथ विद्यालय की अंडर-17 गर्ल्स टीम ने द्वितीय उपविजेता (रजत पदक) प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।हर्ष के इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक शिक्षाविद डॉ. ओम जी ने कहा कि यह उपलब्धि छात्र छात्राओ की कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास, समर्पण तथा प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय परिवार सभी विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई देता है और उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की मंगलकामना करता है। विद्यालय के C. E. O पुण्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि निःसंदेह, यह सफलता विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, टीम भावना और निरंतर उत्कृष्टता की दिशा में बढ़ते कदमों का प्रतीक है।इस अवसर पर विद्यालय के खेल विभाग की ओर से भारत भूषण उपाध्याय, ललित चौधरी व शिवानी वर्मा ने भी छात्रों की प्रतिभा की भूरि भूरि प्रशंसा की व इस सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधन और छात्रों के नियमित अभ्यास को दिया।

