









मथुरा। अमरनाथ विद्या आश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मथुरा में शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 को दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में ‘शुभ दीपोत्सव’ कार्यक्रम का भव्य एवं सांस्कृतिक आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा भगवान श्रीगणेश के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सरस्वती वंदना एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव को भक्तिमय और आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरनाथ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन डॉ. आदित्य कुमार वाजपेयी ने इस अवसर पर सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अज्ञानता, निराशा और नकारात्मकता को दूर कर ज्ञान, संस्कार, सद्भाव एवं सकारात्मकता का प्रकाश फैलाने का संदेश देती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े रहने और जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल वाजपेयी ने कहा कि भारतीय त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। दीपावली हमें प्रेम, सहयोग, सद्भावना एवं आपसी भाईचारे के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अमरनाथ विद्या आश्रम के प्रबंधक श्री मोहित यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी एवं मानवीय मूल्यों का विकास करना भी है। उन्होंने सभी से सुरक्षित एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक दीपावली मनाने तथा जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने गणेश वंदना, स्वागत गीत, नृत्य-गीत, घूमर, ‘कैसे मनाएँ दीवाली’, ‘मेले हैं चिरागों के’, ‘कन्हैया तेरी मुरली’, ‘रंगीलो म्हारो ढोलना’ एवं नवदेवी दर्शन जैसी मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति, परंपरा, भक्ति और उत्सव की सुंदर झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं शिक्षिकाओं के उत्साहपूर्ण सहयोग ने सभी का मन मोह लिया।विद्यालय प्रबंधन की ओर से समस्त अभिभावकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। प्रबंधन ने कामना की कि दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं नई उमंग का प्रकाश लेकर आए।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुनील तिवारी, स्कूल कोऑर्डिनेटर श्री शुभम वाजपेयी एवं प्रशासनिक अधिकारी श्री सुयेश वाजपेयी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनके अतिरिक्त श्री के.के. दीक्षित, श्रीमती सीता तिवारी, श्रीमती मधुबाला शर्मा, श्री अनुराग शर्मा, श्री असलम खान एवं श्रीमती मृदुला सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

