HomeUncategorizedकोसीकलां में स्थापित होगा इस्पात उद्योग से जुड़ा बड़ा औद्योगिक प्लांटप्रदेश कार्यालय...

कोसीकलां में स्थापित होगा इस्पात उद्योग से जुड़ा बड़ा औद्योगिक प्लांटप्रदेश कार्यालय का राष्ट्रीय चेयरमैन निवेदिता शर्मा ने उदघाटन

कोसीकला.नगर के आर्य नगर में गुरुवार शाम स्टील कंज्यूमर फोरम के उत्तर प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ राष्ट्रीय चेयरमैन निवेदिता शर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विचार गोष्टि का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के गणमान्य लोगों एवं व्यापारियों ने मंचासीन अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय चेयरमैन निवेदिता शर्मा ने कहा कि कोसीकलां में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां इस्पात उद्योग से संबंधित एक बड़े औद्योगिक प्लांट की स्थापना के लिए जल्द प्रयास किए जाएंगे। प्लांट स्थापित होने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने उद्योग जगत में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को भी उद्योगों से जोड़ने की आवश्यकता है, जिससे औद्योगिक विकास को नई गति मिल सके।
विकसित भारत अभियान के चीफ डॉ. संतोष राय ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में इस्पात उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।वही उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहा कि व्यापारियों और उद्योग जगत को एक मंच पर लाने के ऐसे प्रयास क्षेत्र के विकास में सहायक साबित होंगे।कार्यक्रम में राजेंद्र मालविया, यशपाल मालविया, राकेश आर्य, अंकित मालविया, अशोक बठैनिया, सचिन मालविया, गौरव मालविया, अजय कुमार अग्रवाल, दीपक बडगूजर, महेश अग्रवाल, पंकज एवं अजय अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष अग्रवाल ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments