HomeUncategorizedराधा रानी अष्टसखी परिक्रमा को लेकर बड़ी बैठक, ब्रजाचार्य पीठ के गोस्वामियों...

राधा रानी अष्टसखी परिक्रमा को लेकर बड़ी बैठक, ब्रजाचार्य पीठ के गोस्वामियों ने लिए अहम फैसले

बरसाना में आगामी राधा रानी अष्टसखी परिक्रमा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें परिक्रमा को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।इस बैठक में ब्रजाचार्य पीठ के गोस्वामी श्री कृष्णानंद नारायण भट्ट, नोन जी महाराज, उपेंद्र भट्ट, रोहित महाराज, गोविंद मुनीम सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।बैठक में परिक्रमा मार्ग, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, सफाई और जल व्यवस्था जैसे सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। सभी ने एकमत होकर परिक्रमा को सफल बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर पदम फौजी, चंदन फौजी, कलुआ गौर, बुद्धा ठाकुर, मिल्खा सिंह, विजेंद्र आदि लोग भी मौजूद रहे। सभी ने कहा कि राधा रानी की अष्टसखी परिक्रमा इस बार पहले से और भी भव्य होगी।राधा रानी की अष्टसखी परिक्रमा को लेकर बरसाना में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बरसाना से राघव शर्मा की रिपोर्ट, Neo न्यूज़।राधा रानी अष्टसखी परिक्रमा को लेकर बड़ी बैठक हुई!ब्रजाचार्य पीठ के गोस्वामी श्री कृष्णानंद नारायण भट्ट, नोन जी महाराज, उपेंद्र भट्ट, रोहित महाराज मौजूद रहे!परिक्रमा मार्ग, सुरक्षा, सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा — सब पर चर्चा हुई!इस बार परिक्रमा होगी और भी भव्य!

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments