
देश की 16वीं जनगणना इस बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी। जनपद में जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रसाशन की ओर से प्रेसवार्ता बुलाई गई। जनगणना के पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है।दूसरे चरण में जनसंख्या गणना का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इसके तहत 16 से 30 नवंबर 2026 तक नागरिकों को स्वगणना यानी सेल्फ एन्यूमरेशन की सुविधा मिलेगी। इसके बाद 1 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। 5 से 9 जनवरी तक पुनरीक्षण कार्य होगा।जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि आम नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार का विवरण स्वयं भी दर्ज कर सकेंगे।

