HomeUncategorizedरामकृष्ण मठ एवं मिशन के संघ के उपाध्यक्ष स्वामी भजनानन्द महाराज ब्रह्मलीन

रामकृष्ण मठ एवं मिशन के संघ के उपाध्यक्ष स्वामी भजनानन्द महाराज ब्रह्मलीन

वृन्दावन। अत्यंत दुःख एवं शोक के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि रामकृष्ण मठ एवं मिशन, बेलूर मठ, हावड़ा, पश्चिम बंगाल के संघ के उपाध्यक्ष स्वामी भजनानन्द महाराज का सोमवार, 16 नवंबर 2026 को दोपहर वृन्दावन स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में देहावसान हो गया।29 अक्टूबर को हृदयाघात के पश्चात उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। चिकित्सकों के अथक प्रयासों एवं निरंतर उपचार के बावजूद हृदय गति रुक जाने (कार्डियक अरेस्ट) के कारण उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।
रामकृष्ण मठ एवं मिशन, बेलूर मठ, हावड़ा, पश्चिम बंगाल के परम पूजनीय अध्यक्ष महाराज के निर्देशानुसार उनका अंतिम संस्कार मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे वृन्दावन स्थित मोक्षधाम में संपन्न होगा।स्वामी भजनानन्द महाराज का संपूर्ण जीवन आध्यात्मिक साधना, वेदान्त दर्शन, धर्मचिंतन एवं रामकृष्ण विवेकानन्द की विचारधारा के प्रचार-प्रसार को समर्पित रहा। वे एक विद्वान संन्यासी, आध्यात्मिक चिंतक एवं लेखक के रूप में प्रतिष्ठित थे।स्वामी भजनानन्द महाराज ने रामकृष्ण संघ में लंबे समय तक महत्वपूर्ण सेवाएँ दी हैं।
श्रीमत् स्वामी भजनानंद महाराज ने 1952 में श्री रामकृष्ण देव की पावन जन्मतिथि के अवसर पर 22 वर्ष की आयु में रामकृष्ण मठ, मुंबई आश्रम में एक ब्रह्मचारी के रूप में संघ में प्रवेश किया। तत्कालीन संघाध्यक्ष स्वामी शंकरानंद महाराज से 1956 में ब्रह्मचर्य व्रत दीक्षा तथा 1960 में विधिवत संन्यास दीक्षा ली। उन्होंने संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ आध्यात्मिक शिक्षा और साहित्यिक सेवा में भी योगदान दिया है। वे रामकृष्ण संघ के अंग्रेजी मासिक पत्र प्रबुद्ध भारत के संपादक 1979 से 1986 तक रहे। उन्हें 1983 में रामकृष्ण मठ के न्यासी बोर्ड का ट्रस्टी और रामकृष्ण मिशन के शासी निकाय का सदस्य नियुक्त किया गया।पूज्य महाराज 2007 से मई 2017 तक रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के सहायक महासचिव रहे। बाद में वे इन दोनों जुड़वां संगठनों के उपाध्यक्ष बने।उनके निधन से रामकृष्ण संघ, आध्यात्मिक जगत तथा देश-विदेश में फैले असंख्य भक्तों एवं श्रद्धालुओं को अपूरणीय क्षति हुई है।
पूज्य स्वामी जी का आध्यात्मिक जीवन, त्याग, तपस्या एवं प्रेरणादायी विचार सदैव श्रद्धालुओं के हृदय में जीवित रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments