
गोपाष्टमी पर्व पर कहीं गो माता के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया तो कहीं गोवंश पर आए दिन हो रहे अत्याचार और उसकी दुर्दशा पर चिंता जाहिर की गई।
प्राचीन पंचायती गोशाला में आयोजित 129 वें गोपाष्टमी महोत्सव विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के मध्यम मनाया गया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष आशुतोष लोहिया ने कहा कि आज के समय में गोवंश संरक्षण समाज की अहम जिम्मेदारी हो गई है। उन्होंने गोमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की वर्षों पुरानी मांग को दोहराया। कहा कि जब तक देश में गाय सुरक्षित नहीं रहेगी तब तक देश में अमन चैन और सुख समृद्धि की परिकल्पना साकार नहीं हो सकती है।इससे पूर्व गोशाला में गोमाता के पूजन के लिए सुबह से ही गोभक्त उमड़ते रहे। वहीं गोभक्तों ने गोमाता की परिक्रमा कर एवं हरा चारा और गुड़ खिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। वेदपाठी पंडितों द्वारा गोकथा का पाठ किया गया। शाम को गोचारण लीला का मंचन किया गया।इस अवसर पर सचिव राधा कृष्ण पाठक, जीवन दत्त शर्मा प्रबंधक रामकिशन सूबेदार, उप प्रबंधक जय जय शर्मा आदि मौजूद रहे।

