

मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात शादी समारोह से लौट रही स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार छह युवक घायल हो गए।घटना पानीगांव रोड पर राधारानी कट के समीप रात करीब 12:15 बजे की है। स्कार्पियो सवार युवक मांट के गांव डांगौली में शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव नगला चेता, थाना राया लौट रहे थे। तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।हादसे में लोकेश, कान्हा, अजय, भूपेंद्र, विपिन और पवन घायल हो गए। सूचना पर पीआरवी 8420 और मांट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को वृंदावन के मायावती अस्पताल पहुंचाया। वहीं क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो को बाहर निकलवाया गया। पुलिस के अनुसार सभी घायलों को चोटें आई हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

