Thursday, May 2, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़जमीन पर पड़ी मिली जवाहर लाल नेहरू, डा. अंबेडकर की तस्वीरें, कांग्रेस...

जमीन पर पड़ी मिली जवाहर लाल नेहरू, डा. अंबेडकर की तस्वीरें, कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़

 

मथुरा। बंद पड़े जिला कांग्रेस कार्यालय पर असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर डाली। इसकी जानकारी शनिवार को प्रेसवार्ता के लिए कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष व अन्य कांग्रेसजनों को हुई। इससे उनमें आक्रोश है।
दो जून को कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर आंदोलन की जानकारी दी थी। इसके अगले दिन जिलाध्यक्ष दीपक चैधरी सहित अन्य पदाधिकारी जेल चले गए। शनिवार को जैसे ही कांग्रेस कार्यालय का ताला खोला तो अंदर का नजारा देखकर सभी हतप्रभ रह गए। कुर्सियां बिखरी पड़ी थीं। प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू व डा. भीमराव आंबेडकर की तस्वीरें नीचे पड़ी थीं।
जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर उपाध्याय व अन्य लोगों ने इसकी सूचना अन्य साथियों को दी और कोतवाली पुलिस को भी अवगत कराया। करीब एक घंटे बाद कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह कार्य किसी असामाजिक तत्व या विरोधियों का है।
इसकी सूचना पार्टी के बड़े पदाधिकारियों को दे दी गई है। जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यालय का ताला खोलकर तोड़-फोड़ करने, बिजली फिटिंग तोड़ने, महापुरुष जवाहर लाल नेहरू, डा. भीमराव आंबेडकर और इंदिरा गांधी की तस्वीरें तोड़ने और जरूरी दस्तावेजों के चोरी होने की तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ताला बंद था ऐसे में कोई तोड़फोड़ करने का उद्देश्य समझ में नहीं आ रहा। फिर भी मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments