Saturday, February 14, 2026
Homeन्यूज़तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, दो लोगों की मौके पर ही...

तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, दो लोगों की मौके पर ही मौत, गुरूग्राम से घूमने आ रहे थे दोस्त

मथुरा। छाता कोतवाली क्षेत्र में रविवार को दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। दौताना पुल के समीप ट्रक की टक्कर से कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि जबकि पांच लोग घायल हो गए।
दिल्ली से आगरा की तरफ जा रही कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सुशांत और चंदन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इनके पांच साथी घायल हैं। सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार ये लोग ओडिशा के रहने वाले हैं। हरियाणा के गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। ये सभी मथुरा-वृंदावन घूमने आ रहे थे। हादसे की जानकारी पर मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments