Sunday, January 25, 2026
Homeन्यूज़मथुरा मंडी का डिजीटिलाइजेशन, अब ऑनलाइन कटेगा बिक्री, खरीद बिल

मथुरा मंडी का डिजीटिलाइजेशन, अब ऑनलाइन कटेगा बिक्री, खरीद बिल

मथुरा। शासन ने मथुरा मंडी को पूर्णतय डिजीटल करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके लिए 26 फरवरी अंतिम तिथि घोषित की गई है। इसके मायने ये है कि अब मथुरा मंडी में किसानों, खरीदारों को मिलने प्रपत्र आनलाइन जारी होंगे।
डिप्टी डायरेक्टर प्रशासन मूलचंद गंगवार द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि मंडी प्रशासन द्वारा जारी होने वाले प्रपत्र 6 आर, 9 आर, प्रवेश पर्ची, गेटपास को अब ऑनलाइन कर दिया गया है। 26 फरवरी से ये प्रक्रिया अनिवार्य रूप से लागू की जानी है। इसके लिए व्यापारियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, यूजर आईडी, पासवर्ड जारी कर दिए गए है। इस आदेश के अनुपालन में मंडी प्रशासन ने भी व्यापारियों को अवगत करा दिया है। हालांकि ये प्रक्रिया व्यापारियों को थोड़ी असहज लग रही है, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में व्यापारियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लिया है। मंडी सचिव सुनील शर्मा ने बताया प्रक्रिया अनिवार्य रूप से लागू की जानी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments