Saturday, January 10, 2026
Homeन्यूज़कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 76 वी जयंती

कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 76 वी जयंती

रिपोर्ट – अरुण यादव

वृंदावन। कांग्रेस कमेटी वृंदावन द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 76वीं जयंती सीफसी चैराहा स्थित पलिया वाली धर्मशाला में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। पूर्व जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्रीत्व काल में देश का चहुंमुखी विकास किया। साथ ही वे कंप्यूटर क्रांति, पंचायतीराज एक्ट, देश के नौजवानों को 18 साल की उम्र में मतदान देने का अधिकार एवं संचार क्रांति आदि के जनक थे। अध्यक्षता करते हुए नूतनबिहारी पारीक ने कहा कि राजीव गांधी की नीतियां देश के हर वर्ग के विकास के लिए थीं, उनका लोहा देश ही नहीं पूरा विश्व मानता था। शशिकांत सारस्वत एवं चैधरी देशराज सिंह ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्री काल में भारत को नई दिशा दी, भारत को हर क्षेत्र में बुलंदियों पर पहुंचाया। विश्व पटल पर उनकी अलग ही छाप थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments