Monday, February 23, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़महिला ने यमुना में छलांग लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास

महिला ने यमुना में छलांग लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास

  • पुलिस ने महिला को परिजनों को सौंपा
  • पति की मारपीट से तंग आकर महिला ने उठाया कदम

अरुण यादव की रिपोर्ट

वृंदावन। वृंदापन-मांट पक्के पुल से बुधवार सुबह एक महिला ने यमुना में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश का प्रयास किया। पुल से गुजर रहे एक राहगीर ने उसे यमुना में कूद से बचा लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला यमुना पुल पर पहुंच गई और यमुना में छलांग लगाने का प्रयास करने लगी। तभी राजस्थान निवासी एक राहगीर ने उसे हाथ पकड़कर खींच लिया, जिससे महिला की जान बच गई।


राहगीर ने घटना की सूचना 112 पर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परेशान महिला को बमुश्किल समझाया। जब पुलिस ने महिला से यमुना में कूदकर आत्महत्या का कारण और उसका नाम पता जानने का प्रयास किया तो पता चला कि महिला बोल नहीं सकती है। महिला ने इशारों से ही पुलिस को बताने का कोशिश की। पुलिस द्वारा की गई जांच पड़ताल में पता चला कि महिला गांव तेहरा निवासी टीकम की पत्नी 35 वर्षीय संतोष है। जो अपने पति की मारपीट से तंग आकर गांव से यमुना में कूदकर आत्महत्या करने आई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments