Monday, February 23, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़धनगर समाज ने फिल्म डायरेक्टर एकता कपूर पुतला फूंका, किया प्रदर्शन

धनगर समाज ने फिल्म डायरेक्टर एकता कपूर पुतला फूंका, किया प्रदर्शन

  • वेव सिरीज वर्जिन भास्कर- 2 का किया विरोध
  • वेव सिरीज में अहिल्याबाई छात्रावास में दर्शाए गए अश्लील सीन

राजेश सोलंकी की रिपोर्ट
कोसीकलां। डैंपियर नगर स्थित अहिल्याबाई होल्कर पार्क के समीप धनगर समाज ने फिल्म डायरेक्टर एकता कपूर का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया।
राष्ट्रीय धनगर महासभा के जिलाध्यक्ष रुपेश धनगर ने बताय कि फिल्म डायरेक्टर एकता कपूर ने वर्जिन भास्कर-टू नामक धारावाहिक बनाया है जिसमें एक हॉस्टल में चल रहे सेक्स स्कैंडल के बारे में अश्लील सीन दिखाए गए हैं, उस हॉस्टल का नाम अहिल्याबाई महिला छात्रावास दर्शाया गया है। इसका विरोध करते हुए एकता कपूर का पुतला दहन करने के साथ ही विरोध प्रदर्शन किया है।
धनगर महासभा के जिला अध्यक्ष ने बताया कि एकता कपूर द्वारा पहले भारतीय सेना को और अब वेब सीरीज के माध्यम से अहिल्याबाई होल्कर को अपमानित किया है। उन्होंने शासन से मांग की है कि एक जाति विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले धारावाहिक बनाने वाली एकता कपूर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए और सार्वजनिक रूप से समाज से माफी मांगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments