Sunday, February 15, 2026
Homeजुर्मदो राज्यों की पुलिस तलाश कर रही ईनामी डकैत गिरफ्तार

दो राज्यों की पुलिस तलाश कर रही ईनामी डकैत गिरफ्तार

  • 3 साल से पुलिस को थी डकैत की तलाश
  • भरतपुर पुलिस ने 4000 रुपए का ईनाम किया था घोषित

राघव शर्मा की रिपोर्ट
बरसाना। राजस्थान में भय का पर्याय ईनामी डकैत गुरुवार देर रात को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। इसके गिरफ्तार होने से दो राज्यों की पुलिस ने राहत की सांस ली है।
बरसाना के थाना प्रभारी आजाद पाल सिंह ने बताया कि बरसाना के समीप हाथियां गांव निवासी समशु पुत्र शब्बीर ने सन 2018 से राजस्थान के भरतपुर जिले के खोह गांव में डांका डाला था। पिछले 3 साल से फरार समशु 4 हजार का ईनाम राजस्थान पुलिस ने घोषित किया था। इसको दो राज्यों की पुलिस को तलाश थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments