Monday, February 23, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़नोएडा पुलिस का कारनामा: एफआईआर में रॉबर्ट वाड्रा को बताया प्रियंका गांधी...

नोएडा पुलिस का कारनामा: एफआईआर में रॉबर्ट वाड्रा को बताया प्रियंका गांधी की ‘पत्नी’

नोएडा। उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती की हत्या के बाद देश की सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लगातार यूपी की योगी सरकार पर हमला कर रहे हैं। इसी क्रम में एक दिन पहले गुरुवार का कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पर गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। 203 कांग्रेसियों पर दर्ज इस एफआईआर की कॉपी को लेकर नोएडा पुलिस के सामान्य ज्ञान पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल एफआईआर में नोएडा पुलिस ने रॉबर्ट वाड्रा को प्रियंका गांधी की ‘पत्नी’ बता दिया है।
गलती पता चलने के बाद पुलिस ने एफआईआर में सुधार कर लिया है। एसीपी रणविजय सिंह ने कहा कि वो टाइपिंग एरर था, उसे अब सुधार लिया गया है।

203 कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुई एफआईआर
कोतवाली इकोटेक-1 में ये एफआईआर दर्ज की गई है। गुरुवार को राहुल और प्रियंका हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे, इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया है और इस संबंध में देर शाम ग्रेटर नोएडा पुलिस ने राहुल प्रियंका सहित कांग्रेस के 203 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments